रणजीत सागर डैम क्रैश मामला: कैप्टन जयंत जोशी की ढाई महीने बाद मिली लाश

Edited By Sunita sarangal,Updated: 18 Oct, 2021 10:46 AM

ranjit sagar dam crash case capt jayant joshi s body found

76 दिन बाद रणजीत सागर डैम प्रोजेक्ट की झील से ध्रुव हेलीकॉप्टर क्रैश में डूबे कैप्टन जयंत जोशी की लाश बरामद हो गई। आर.ओ.बी. (पनडुब्बी नुमा यंत्र) की सहायता से फौज के माहिर गोताखोर कैप्टन जयंत जोशी की मृत देह को ढूंढने में लगे हुए थे। आज उनको कामयाबी...

पठानकोट(शारदा): 76 दिन बाद रणजीत सागर डैम प्रोजेक्ट की झील से ध्रुव हेलीकॉप्टर क्रैश में डूबे कैप्टन जयंत जोशी की लाश बरामद हो गई। आर.ओ.बी. (पनडुब्बी नुमा यंत्र) की सहायता से फौज के माहिर गोताखोर कैप्टन जयंत जोशी की मृत देह को ढूंढने में लगे हुए थे। आज उनको कामयाबी मिल गई।

आपको बता दें की 3 अगस्त को क्रेश हुए हेलीकॉप्टर के रणजीत सागर डैम प्रोजेक्ट की झील में जे एंड के के गांव पुरथू के नजदकी गिरने से हेलीकॉप्टर सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई थी। वहां ही फौज के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फौज के उक्त आधिकारियों की तरफ से लगातार स्टीमरों और अन्य मशीनरी के सहयोग के साथ लापता पायलटों को ढूंढा जा रहा था, जिसके अंतर्गत 16 अगस्त को लेफ्टिनेंट कर्नल ए.एस. बाठ की लाश मिली।

उन्होंने बताया कि उन्हें पूरा विश्वास हो गया था कि दूसरे पायलट कैप्टन जयंत जोशी की लाश भी वहां ही कीचड़ में होगी, जिसके लिए फौज ने लगातार प्रयास जारी रखे। अब फौज ने अपने दूसरे लापता पायलट कैप्टन जयंत जोशी की लाश को निकाल लिया है। इस पूरे ऑपरेशन में रणजीत सागर डैम प्रशासन की तरफ से पूरा सहयोग दिया गया है, जिसके लिए फौज आधिकारियों ने डैम प्रशासन के आधिकारियों और उनकी टीम की प्रशंसा की है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!