New Zealand में जेल अधिकारी बने पंजाबी व्यक्ति की मौ*त, परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल

Edited By Kalash,Updated: 29 Mar, 2025 02:47 PM

punjabi man dies in new zealand

न्यूजीलैंड में पंजाबी व्यक्ति की दर्दनाक मौत होने की खबर सामने आई है। मृतक व्यक्ति की पहचान गुरचरण सिंह (29 वर्षीय) निवासी गांव भुल्लेचक्क गुरदासपुर के रूप में हुई है।

गुरदासपुर (विनोद) : न्यूजीलैंड में पंजाबी व्यक्ति की दर्दनाक मौत होने की खबर सामने आई है। मृतक व्यक्ति की पहचान गुरचरण सिंह (29 वर्षीय) निवासी गांव भुल्लेचक्क गुरदासपुर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक लगभग 11 साल पहले स्टडी वीजा पर न्यूजीलैंड गया था और अपनी काबलियत की बदौलत न्यूजीलैंड पुलिस में अधिकारी की नौकरी हासिल की। इसके बाद वह न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन में जेल अधिकारी के पद पर नियुक्त हुआ।

कुछ महीने पहले गुरशरण अपने गांव वापस आया था तथा 1 नवंबर 2024 को वापस न्यूजीलैंड चला गया। लेकिन कुदरत ने ऐसा खेल खेला कि उसका हंसता-खेलता परिवार रोने पर मजबूर हो गया। 4 साल की बच्ची को तो यह भी नहीं पता कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। 25 मार्च को जब वह अपनी नौकरी पर जा रहा था तो न्यूजीलैंड में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है, जबकि उसकी पत्नी बार-बार बेहोश हो रही है।

गुरचरण के पिता सुच्चा सिंह और गांव के सरपंच के भाई बलविंदर सिंह ने प्रशासन और भारत सरकार से मांग की है कि गुरचरण के शव को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए कार्रवाई की जाए ताकि वे उसका अंतिम संस्कार कर सकें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!