4 hours ago
10 hours ago
13 hours ago
14 hours ago
15 hours ago
1 day ago
2 days ago
3 days ago
4 days ago
5 days ago
7 days ago
8 days ago
Wednesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Punjab Wrap Up: 5वें दिन 270 श्रद्धालुओं ने किए करतारपुर साहिब के दर्शन, पढ़े दिन भर की बड़ी खबरें
Edited By Vaneet,Updated: 14 Nov, 2019 09:49 PM
हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।...
जालंधरः हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।
यात्रीगण ध्यान दें: कोहरे ने रोकी रफ्तार, कई ट्रेनें रद्द कुछ का बदला समय, पढ़ें क्या है शैड्यूल
आगामी कोहरे के मौसम के दृष्टिगत रेलवे विभाग को अभी से चिंता सताने लगी है। उत्तर रेलवे ने ऐहतियात के तौर पर दिसंबर से जनवरी 2020 के बीच करीब 90 ट्रेनों की एक लिस्ट जारी की है जोकि इस अवधि के दौरान प्रभावित रहेंगी।
करतारपुर जाने वाले श्रद्धालुओं को फॉलो करने होंगे ये Rules
अगर आप श्री करतारपुर जाने बारे सोच रहे हैं और आपको इसके नियमों या विधि की जानकारी नहीं है तो आएं हम आपको समझाते हैं कि किस तरह आप नियमों को फॉलो कर करतारपुर साहिब जा सकते हैं। ॉ
करतारपुर कॉरीडोर के बदले पाकिस्तान ने अब अजमेर गलियारा मांगा
करतारपुर कॉरीडोर के लिए रास्ता देने के बदले अब पाकिस्तान ने भी वहां के मुसलमानों के लिए अजमेर गलियारे की मांग करनी शुरू कर दी है। पाकिस्तान के राज्य सिंध के संस्कृत और पर्यटन मंत्री सैयद सरदार अली शाह ने कहा कि जैसे भारत से आने वाले सभी लोगों को करतारपुर जाने की
आंदोलन के आगे झुकी सरकार, किसान नेता मनजीत सिंह धनेर जेल से हुए रिहा
किसान नेता मनजीत सिंह धनेर को देर शाम बरनाला जेल से रिहा कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि धनेर की उम्रकैद की सजा को आज पंजाब के गवर्नर वी.पी. सिंह बदनौर ने माफ करने की सिफारिश को मंजूरी दे दी थी।
अफीम नहीं शिलाजीत बरामद हुई है पाकिस्तान से आए श्रद्धालुओं के पास से
पाकिस्तान से आए दो श्रद्धालुओं से 600 ग्राम अफीम नहीं, बल्कि शिलाजीत बरामद की गई है। पाकिस्तान से वापस लौटे दो भारतीय सिख श्रद्धालुओं के पास से बी.एस.एफ. और कस्टम विभाग ने अफीम समझ कर 600 ग्राम शिलाजीत बरामद की है।
डेरा बाबा नानक रेलवे स्टेशन पर फ्री वाई-फाई सेवा उपलब्ध
डेरा बाबा नानक रेलवे स्टेशन के जरिए करतारपुर साहिब जा रहे श्रद्धालुओं को अब रेलटेल की ओर से पेश मुफ्त वाई-फाई सेवाओं का लाभ मिलेगा। भारत की ओर मौजूद नई अंतरराष्ट्रीय जांच चौकी से कुछ ही दूर स्थित स्टेशन करतारपुर की ओर जाता है।
परिवार के साथ श्री दरबार साहिब नतमस्तक हुए सिद्धू मूसेवाला, हुई धक्का-मुक्की
'माई भागो' विवाद के बाद पहली बार पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला श्री दरबार साहिब में परिवार के साथ नतमस्तक हुए। इस दौरान सिद्धू पत्रकारों पर भड़कते नज़र आए। दरअसल, मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों पर सिद्धू धक्का-मुक्की का शिकार हो गए।
बाल दिवस पर सुखबीर ने Facebook पर शेयर की अपने बच्चों की तस्वीरें
आज पूरे देश में बाल दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके राजनीतिक नेता भी अपने बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसी तरह शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने भी अपने पुत्र
5वें दिन 270 श्रद्धालुओं ने किए करतारपुर साहिब के दर्शन
पाकिस्तान स्थित गुरु नानक देव जी के जीवन से संबंधित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शनार्थ हेतु आज 270 श्रद्धालु पाकिस्तान गए। 5 दिनों में मात्र 1733 श्रद्धालु ही पाकिस्तान जाकर करतारपुर साहिब के दर्शन कर सके जबकि दोनों सरकारों द्वारा प्रत्येक दिन 5 हजार यात्रियों के जाने की बात की गई थी।
नौकर ने मालकिन को रस्सी से बांधा, लाखों का सोना और कैश लेकर हुआ फरार
लुधियाना में चोरों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन चोरी की वारदातों को दिन-दिहाड़े अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा ही मामला पंचशील कालोनी का सामने आया है, जहां एक और नेपाली नौकर ने 2 दोस्तों के साथ मिलकर दिन-दिहाड़े वारदात को अंजाम दिया।
CAD $
25/11/2026 02:30 IST
USD $
AUD $
NZD $
EUR €
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। बेरोज़गार लोगों को काम मिल सकता है। विदेश से कोई अच्छी खबर सुनने...
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। युवा जिस कार्य के लिए लंबे समय से मेहनत कर रहे थे,...
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापार में थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो...
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी भी दस्तावेज़ पर साइन करने से पहले उसे पढ़ लें। ऑफिस में सहकर्मियों से काम में मदद मिल सकती है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जिस काम में काफी समय से मेहनत कर रहे थे, उसमें सकारात्मक नतीजे मिलने की उम्मीद है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। ऑफिस में किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग आपके काम को आसान बनाएगा। व्यापार में नए लोगों से जुड़ने का...
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। किसी करीबी की बात आपको नई दिशा दिखा सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर...
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत हो सकती है। किसी जरूरी वस्तु की खरीदारी के लिए धन खर्च करना पड़...
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम का नया तरीका अपनाने का मौका मिलेगा।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और पार्टनर आपकी पसंद का कोई उपहार दे सकता है। कानूनी मामलों में आपके...
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes