डेरा बाबा नानक रेलवे स्टेशन पर फ्री वाई-फाई सेवा उपलब्ध

Edited By Vaneet,Updated: 14 Nov, 2019 07:57 PM

free wi fi service available at dera baba nanak railway station

डेरा बाबा नानक रेलवे स्टेशन के जरिए करतापुर साहिब जा रहे श्रद्धालुओं को अब रेलटेल .....

नई दिल्ली/गुरदसापुर: डेरा बाबा नानक रेलवे स्टेशन के जरिए करतारपुर साहिब जा रहे श्रद्धालुओं को अब रेलटेल की ओर से पेश मुफ्त वाई-फाई सेवाओं का लाभ मिलेगा। भारत की ओर मौजूद नई अंतरराष्ट्रीय जांच चौकी से कुछ ही दूर स्थित स्टेशन करतारपुर की ओर जाता है। कोई भी रेलवे स्टेशन परिसर के अंदर मुफ्त वाई-फाई का उपयोग कर सकता है।

रेलटेल ने एक बयान में कहा, भारतीय रेलवे के मिनीरत्न सार्वजनिक उपक्रम ने पंजाब के ऐतिहासिक डेरा बाबा नानक रेलवे स्टेशन पर रेलवायर वाई-फाई की सुविधा प्रदान की है, जिससे तीर्थयात्रियों को तीव्र वाई-फाई सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। प्रधानमंत्री ने नौ नवंबर 2019 को करतारपुर गलियारे का उद्घाटन किया था। अधिक लोग आवाजाही के लिए इस स्टेशन का उपयोग कर रहे हैं। लिहाजा, इस स्टेशन पर मुफ्त वाई-फाई यात्रियों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!