Punjab : बाबा साहेब के जीवन से जुड़े 5 तीर्थों की यात्रा शुरू, BJP ने दिखाई हरी झंडी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Jun, 2026 07:43 PM

punjab pilgrimage to 5 sites linked to babasaheb s life begins

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने आज तीन वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर डॉ. भीमराव अंबेडकर से संबंधित पंच तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए रवाना किया। यह यात्रा श्रद्धालुओं को उन ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कराएगी,...

पंजाब डैस्क/चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने आज तीन वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर डॉ. भीमराव अंबेडकर से संबंधित पंच तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए रवाना किया। यह यात्रा श्रद्धालुओं को उन ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कराएगी, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित और संवारा गया है।

ढिल्लों ने बताया कि 14 जून से 21 जून 2026 तक चलने वाली यह यात्रा बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर के जीवन से जुड़े पांच प्रमुख तीर्थ स्थलों तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने न केवल इन तीर्थ स्थलों को हजारों करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया है, बल्कि लोगों को इनके ऐतिहासिक एवं सामाजिक महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए भी विशेष प्रयास किए हैं।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु महू (जन्मभूमि), दीक्षाभूमि नागपुर, चैत्यभूमि मुंबई, महापरिनिर्वाण स्थल दिल्ली तथा दिल्ली में स्थापित वर्चुअल शिक्षा भूमि (लंदन) के दर्शन करेंगे।

ये सभी स्थल डॉ. बी.आर. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष तथा सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान से जुड़े हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा इन स्मारकों के विकास और संरक्षण पर लगभग 2,000 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियां बाबा साहेब के विचारों, आदर्शों और योगदान से प्रेरणा प्राप्त कर सकें।

अपनी तरह की इस अनूठी यात्रा में लगभग 150 श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस अधिकारी श्री एस.आर. लद्धड़ इस जत्थे का नेतृत्व करेंगे।

लद्धड़ ने कहा कि पंच तीर्थ यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर का संदेश पहुंचाना तथा उनके प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता व्यक्त करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार बाबा साहेब से जुड़े सभी पांच तीर्थ स्थलों को विशेष राष्ट्रीय पहचान और सम्मान प्राप्त हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!