आंदोलन के आगे झुकी सरकार, किसान नेता मनजीत सिंह धनेर जेल से हुए रिहा

Edited By Vaneet,Updated: 14 Nov, 2019 09:04 PM

manjeet singh dhaner released from jail

बहुचर्चित किरनजीत कांड एक्शन कमेटी के नेता मनजीत सिंह धनेर को जेल से रिहा कर दिया गया है। ...

चंडीगढ़: किसान नेता मनजीत सिंह धनेर को देर शाम बरनाला जेल से रिहा कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि धनेर की उम्रकैद की सजा को आज पंजाब के गवर्नर वी.पी. सिंह बदनौर ने माफ करने की सिफारिश को मंजूरी दे दी थी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह सिफारिश की थी। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी हाईकोर्ट की ओर से दी गई उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा था। किसान संगठन और विभिन्न सामाजिक संगठन उनकी रिहाई की मांग को लेकर बरनाला जेल के आगे लगातार धरने पर बैठी हुई थी। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!