Punjab मौसम Update: 16-17 दिसंबर को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया Alert, पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 15 Dec, 2025 05:33 PM

punjab weather update

मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में आज घने कोहरे की संभावना जताई है।

चंडीगढ़: मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में आज घने कोहरे की संभावना जताई है। सुबह से ही अधिकांश इलाके कोहरे की सफेद चादर में लिपटे हुए हैं। विभाग ने आज राज्य के 18 जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। वहीं 16 दिसंबर से राज्य में तेज हवाएं चलने की भी भविष्यवाणी की गई है। इसके अलावा 17 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर पंजाब के मौसम पर भी पड़ सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की हल्की गिरावट दर्ज की गई है। बठिंडा में पारा 5 डिग्री से भी नीचे (4.8 डिग्री) दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे कम है। इसके अलावा चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट, फरीदकोट, गुरदासपुर, बठिंडा, होशियारपुर और मानसा में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे ही रहा।

18 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज राज्य के 18 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में घने कोहरे की संभावना है।

16 दिसंबर से चलेंगी तेज हवाएं
विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव की संभावना है। इसके तहत 16 दिसंबर को राज्य में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है। 17 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। हालांकि, अगले 7 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!