Weather: पंजाब में 30 जून तक इन जिलों के लिए Alert, पढ़ें मौसम का पूरा हाल...

Edited By Vatika,Updated: 25 Jun, 2025 12:27 PM

punjab weather alert

पंजाब में भीषण गर्मी के बीच राहतभरी खबर सामने आ रही है।

पंजाब डेस्कः पंजाब में भीषण गर्मी के बीच राहतभरी खबर सामने आ रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून की एंट्री हो चुकी है। कहा जा रहा है कि 30 जून तक राज्य के अधिकतर जिलों में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के आसार है। 

मौसम विभाग के अनुसार जिला पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली,  जिला गुरदासपुर, अमृतसर, लुधियाना, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर सहित कुछ स्थानों पर  बारिश होने की संभावना है। 

उधर, जिला लुधियाना में झमाझम बारिश से अब तक रिकार्ड टूट गया है। विभाग के अनुसार 2019 के बाद पहली बार जून में एक दिन में इतनी वर्षा हुई। यहां 3  घंटे में 71.6 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!