दुबई के सख्त कानून के शिकंजे में फंसा पंजाब का नौजवान, पिता ने दे डाली यह धमकी

Edited By Urmila,Updated: 23 Nov, 2022 06:01 PM

punjab s youth caught in the clutches of dubai s strict law

पीड़ित ने मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि वह इतनी बड़ी रकम देने के काबिल नहीं है क्योंकि उसकी पारिवारिक हालत बहुत खराब है।

तरनतारन (रमन) :  कुछ वर्ष पहले दुबई गए जिले के गांव भैल ढाए वाला के निवासी परमजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करते हुए अपनी जान को खतरा बताते हुए मदद की गुहार लगाई है।  गौरतलब है कि दुबई के कानून अनुसार ड्राइवर परमजीत सिंह को सजा काटने के बावजूद 70 लाख रुपए जुर्माना देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है जिससे दुखी होकर पीड़ित पारिवारिक मैंबरों द्वारा बेटे को सही सलामत वापिस भारत भेजने की गुहार लगाई जा रही है।  

PunjabKesari

घर के हालात सुधारने के लिए दुबई गए परमजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव भैल ढाए वाला ने वीडियो वायरल करते हुए बताया कि कुछ समय पहले उसकी तरफ से ड्राइवरी करते हुए नशे की हालत में सड़क हादसा हो गया था जिसके बाद सजा के तौर पर जेल की सजा काट ली गई थी परंतु अब दुबई के शेख ने फिर से लगभग 70 लाख रुपए का जुर्माना भरने का नोटिस जारी किया है। पीड़ित ने मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि वह इतनी बड़ी रकम देने के काबिल नहीं है क्योंकि उसकी पारिवारिक हालत बहुत खराब है। परमजीत सिंह ने कहा कि दुबई के शेख ने जुर्माना न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। परमजीत ने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि उसे जल्द से जल्द भारत वापस लाया जाए।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद परमजीत सिंह के पिता सुखदेव सिंह ने मीडिया के सामने मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि अगर उनका बेटा सकुशल भारत नहीं लौटा तो वह आत्महत्या कर लेंगे जिसकी जिम्मेदारी भारत सरकार और प्रशासन की होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here.

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!