Punjab : अकाली दल को बड़ा झटका, इस नेता ने थामा BJP का दामन

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Jul, 2026 06:34 PM

punjab major setback for akali dal this leader joins the bjp

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद भाजपा पटियाला जिले में लगातार मजबूत होती जा रही है। इसका बड़ा कारण यह है कि पटियाला लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रह चुकीं परनीत कौर...

पटियाला (राजेश पंजौला): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद भाजपा पटियाला जिले में लगातार मजबूत होती जा रही है। इसका बड़ा कारण यह है कि पटियाला लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रह चुकीं परनीत कौर खुद पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात मेहनत कर रही हैं। प्रनीत कौर और जय इंदर कौर की मेहनत की बदौलत पटियाला में शिरोमणि अकाली दल को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पटियाला शहरी से अकाली दल के नेता मनजीत सिंह अरनो अपने साथियों सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

पूर्व सांसद प्रनीत कौर और भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश अध्यक्ष जय इंदर कौर ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सिरोपा (सम्मानित कपड़ा) पहनाकर पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया।  इस दौरान प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष जय इंदर कौर ने कहा कि पंजाब की तरक्की, कानून-व्यवस्था और खुशहाली सिर्फ भाजपा के हाथों में ही सुरक्षित है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज विरोधी दलों के कार्यकर्ताओं का मनोबल पूरी तरह टूट चुका है, जिसके कारण वे अपनी पार्टियों को अलविदा कह रहे हैं। उन्हें यह समझ आ चुका है कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान देती है। जय इंदर कौर ने भरोसा जताया कि आज मनजीत सिंह अरनो और उनके साथियों के पार्टी में आने से पटियाला में भाजपा को और मजबूती मिलेगी तथा आने वाले दिनों में पार्टी का जनाधार और तेजी से बढ़ेगा।

इस दौरान भाजपा पटियाला शहरी के अध्यक्ष विजय कुमार कूका, महासचिव हैप्पी शर्मा, मंडल अध्यक्ष संदीप यादव, हरदेव बल्ली, तरलोचन सिंह शेरगढ़, सूबा सिंह वड़ैच, मंडल अध्यक्ष निरंकार संधू, मुख्तार सिंह और भाजपा में शामिल होने वाले साथी संजीव कुमार गर्ग, कुशल ग्रेवाल, हरतेज सिंह, लाल सिंह सोही, रमेश कुमार बंधु, सन्नी, पवन कुमार, रविंदर सिंह, जॉनी वर्मा, डॉक्टर सचिन चावला, निर्मल सिंह, सरबजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!