पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Edited By Urmila,Updated: 01 Jul, 2026 03:27 PM

amid the power crisis in punjab pspcl has set up control rooms

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) ने भीषण गर्मी और धान की रोपाई के सीजन को देखते हुए बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए राज्यभर में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं।

पंजाब डेस्क : पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) ने भीषण गर्मी और धान की रोपाई के सीजन को देखते हुए बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए राज्यभर में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। इन कंट्रोल रूम से 24 घंटे बिजली आपूर्ति पर नजर रखी जाएगी, ताकि कटौती की समस्या पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

पावरकॉम ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1912 भी जारी किया है। उपभोक्ता बिजली सप्लाई ठप होने, बिल से जुड़ी परेशानी या अन्य शिकायतें इस नंबर पर दर्ज करवा सकते हैं। इसके साथ ही डिजिटल सुविधाओं को बढ़ावा देते हुए PSPCL कंज्यूमर सर्विस मोबाइल ऐप के जरिए भी शिकायत और फीडबैक दर्ज करने की व्यवस्था की गई है।

बिजली विभाग के अनुसार, सभी जोनल स्तरों पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जबकि पटियाला स्थित मुख्य कार्यालय में भी एक विशेष कंट्रोल रूम काम कर रहा है। यहां से फील्ड स्टाफ और तकनीकी टीमों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि किसी भी इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर तुरंत समाधान किया जा सके।

गौरतलब है कि पंजाब में इन दिनों बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। भीषण गर्मी और धान की फसल के लिए लगातार सिंचाई की जरूरत के कारण बिजली खपत तेजी से बढ़ी है। ऐसे में पावरकॉम पर निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने का दबाव बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को पंजाब में बिजली की मांग ने नया रिकॉर्ड बनाया। दोपहर करीब 12 बजे राज्य में अधिकतम मांग 16,130 मेगावाट तक पहुंच गई, जो इस सीजन की अब तक की सबसे अधिक मांग है।  

वहीं दूसरी ओर, बिजली कटौती को लेकर किसानों और शहरी उपभोक्ताओं में रोष भी देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर किसान संगठनों ने प्रदर्शन किए हैं। पावरकॉम का दावा है कि कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन व्यवस्था के जरिए शिकायतों का तेजी से निपटारा किया जाएगा और बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने के प्रयास लगातार जारी हैं।  विभाग के अनुसार, यदि कोई उपभोक्ता समाधान से संतुष्ट नहीं होता तो वह ऐप के माध्यम से दोबारा 1912 पर फीडबैक भेज सकता है।

यदि उपभोक्ताओं को सामान्य हेल्पलाइन से समाधान नहीं मिलता है, तो वे अपने-अपने ऑपरेशन जोन के चीफ इंजीनियर के कंट्रोल रूम नंबरों पर सीधे संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

हेड ऑफिस (PSPCL, पटियाला)
96461-06835, 96461-06836

चीफ इंजीनियर साउथ जोन (पटियाला, मलेरकोटला, राजपुरा, संगरूर, बरनाला, )
96461-48833, 96461-46400

चीफ इंजीनियर बॉर्डर ज़ोन (गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, अमृतसर)
0183-2212425, 96461-82959, 96461-21404

 चीफ इंजीनियर सेंट्रल ज़ोन (लुधियाना, खन्ना, फतेहगढ़ साहिब)
96461-22070, 96461-22158, 96461-21408, 96461-21409
  
चीफ इंजीनियर वेस्ट जोन (बठिंडा, फिरोजपुर, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, फाजिल्का, मानसा)
96461-85267, 96461-96300, 96461-21396, 96461-21398

चीफ इंजीनियर नॉर्थ जोन (जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, नवांशहर )
96461-14414, 96461-16679, 96461-21415, 96461-21416, 0181-2220924

चीफ इंजीनियर ईस्ट ज़ोन (नाभा, लाड़वा, रोपड़, मोहाली, जीरकपुर )
96461-20435, 96461-20407

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!