पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे का किया भंडाफोड़, मुख्य संचालिका समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 04 Jul, 2026 10:03 AM

prostitution racket bust punjab police

असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पातड़ां पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब शहर के हरमन नगर स्थित एक मकान में चल रहे कथित देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया गया।

पातड़ां (सुखदीप मान): असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पातड़ां पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब शहर के हरमन नगर स्थित एक मकान में चल रहे कथित देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने इस संबंध में दो महिलाओं सहित एक व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना पातड़ां के प्रभारी जसविंदर सिंह खोखर को गश्त के दौरान एक गुप्त सूचना मिली थी कि लवप्रीत कौर उर्फ नवू उर्फ अंबरसरनी, निवासी चुंगरा मार्ग, हरमन नगर, पातड़ां, अपने मकान में बाहर से महिलाओं और पुरुषों को बुलाकर कथित रूप से देह व्यापार का अवैध धंधा चला रही है। सूचना में यह भी कहा गया कि इस गतिविधि के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संबंधित महिला और उसके साथियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में थाना प्रभारी जसविंदर सिंह खोखर ने बताया कि आरोपियों को पुलिस रिमांड हासिल करने के लिए अदालत में पेश किया गया है। रिमांड मिलने के बाद उनसे गहन पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के दौरान यदि इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उन्हें भी इसी मुकदमे में नामजद कर गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

मसाज सेंटरों, होटलों और रेस्तरां पर रहेगी कड़ी नजर : खोखर 

एसएचओ जसविंदर सिंह खोखर ने कहा कि शहर में मसाज सेंटरों की आड़ में चल रहे किसी भी अवैध धंधे को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई कर इन्हें हमेशा के लिए बंद कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस शहर के संवेदनशील स्थानों, संदिग्ध होटलों, रेस्तरां और मसाज सेंटरों पर लगातार नजर रख रही है। जहां भी किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलेगी, वहां तुरंत छापेमारी कर जांच की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर के कानून-व्यवस्था और सामाजिक माहौल को खराब करने वाले किसी भी व्यक्ति या गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!