Punjab : AC में जोरदार धमाका, 25 वर्षीय युवा मैकेनिक की दर्दनाक मौ'त, इलाके में हड़कंप

Edited By Urmila,Updated: 13 Jun, 2026 10:27 AM

punjab major explosion in ac 25 year old mechanic dies

बरनाला के केसी रोड स्थित गली नंबर 11 में एक घर के अंदर AC (एयर कंडीशनर) की रिपेयर करने के दौरान अचानक हुए एक भयानक धमाके में एक युवा मैकेनिक की दर्दनाक मौत हो गई।

बरनाला (पुनीत) : बरनाला के केसी रोड स्थित गली नंबर 11 में एक घर के अंदर AC (एयर कंडीशनर) की रिपेयर करने के दौरान अचानक हुए एक भयानक धमाके में एक युवा मैकेनिक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सिकंदर सिंह (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नजदीकी गांव ठीकरीवाला का रहने वाला था।

मिली जानकारी के अनुसार, सिकंदर सिंह अपने साथियों के साथ केसी रोड स्थित उक्त घर में खराब हुए AC की मरम्मत करने के लिए आया हुआ था। जब वह AC को ठीक कर रहा था, तो अचानक एक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना भयानक था कि इसकी आवाज सुनकर आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए।

इस हादसे में सिकंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों और साथियों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अफसोस, वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृतक घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और उनके द्वारा शव को अपने कब्जे में ले लिया गया। आज मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

गैस का दबाव बना धमाके का कारण!

शुरुआती जांच और तकनीकी विशेषज्ञों के अनुमान के मुताबिक, AC की मरम्मत के दौरान किसी तकनीकी खराबी या कंप्रेसर में गैस का दबाव (Gas Pressure) जरूरत से ज्यादा बढ़ जाने के कारण यह ब्लास्ट हुआ हो सकता है।

इस मामले की जानकारी देते हुए अस्पताल के डॉक्टर गुरमहिर ढिल्लों ने बताया कि दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे केसी रोड की गली नंबर 11 से एक एक्सीडेंट केस अस्पताल लाया गया था। उन्होंने बताया कि सिकंदर सिंह वहां किसी एसी की सर्विसिंग करने के लिए गया हुआ था, जहां अचानक एसी का सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में नौजवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ढिल्लों के अनुसार फिलहाल मृतक देह को अस्पताल की मोर्चरी (मुर्दाघर) में रखवा दिया गया है। घटना संबंधी स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया है और पुलिस की तरफ से मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!