पंजाब सरकार ने युवाओं को दी खुशखबरी, मिला ये Golden Chance

Edited By Vatika,Updated: 07 Oct, 2025 12:17 PM

punjab government gives golden chance to youth to become officers in the army

इसका उद्देश्य पंजाब के चयनित युवाओं को सशस्त्र बलों..

फिरोजपुर): महाराजा रणजीत सिंह सशस्त्र बल तैयारी संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया 15 अक्तूबर 2025 से शुरू हो रही है। पंजाब सरकार ने मोहाली के सेक्टर 77 में महाराजा रणजीत सिंह सशस्त्र बल तैयारी संस्थान की स्थापना की है। इसका उद्देश्य पंजाब के चयनित युवाओं को सशस्त्र बलों में अधिकारी के रूप में भर्ती के लिए तैयार करना है।

यह जानकारी उपायुक्त दीपशिखा शर्मा ने देते हुए बताया कि यह संस्थान कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को यू.पी.एस.सी. परीक्षा और एन.डी.ए. के लिए सेवा चयन बोर्ड (एस.एस.बी.) की तैयारी के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रदान करता है। इसके अलावा छात्रों को शारीरिक प्रशिक्षण सॉफ्ट स्किल्स और नेतृत्व प्रशिक्षण भी दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इसमें युवाओं को प्रशिक्षण, भोजन, आवास, भोजनालय, वर्दी आदि की सुविधा पंजाब सरकार द्वारा दी जाती है और छात्रों को केवल एक बहुत ही मामूली स्कूल फीस देनी होती है।

अब तक इस संस्थान के कुल 278 कैडेट एन.डी.ए. या अन्य सेवा अकादमियों में चयनित हुए हैं, जिनमें से 179 कैडेट अधिकारी के रूप में नियुक्त हुए हैं। उपायुक्त ने इच्छुक छात्रों से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की और कहा कि नए कोर्सों के लिए ऑनलाइन फॉर्म 15 अक्तूबर 2025 से भरे जाएंगे एवं इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेब-साइट पर जानकारी उपलब्ध है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!