Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Jun, 2022 03:40 PM
किसानों को फसलों में विभिन्नता के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी आमदन में वृद्धि करने के लिए पंजाब सरकार ने बड़ी पहल करते हुए पहली बार गर्म ॠतु की मूंग की दाल की फसल 7275 रुपए प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से सीधे रूप से खरीदनी...
चंडीगढ़ : किसानों को फसलों में विभिन्नता के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी आमदन में वृद्धि करने के लिए पंजाब सरकार ने बड़ी पहल करते हुए पहली बार गर्म ॠतु की मूंग की दाल की फसल 7275 रुपए प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से सीधे रूप से खरीदनी शुरू कर दी है। लुधियाना जि़ले की जगराओं मंडी में अब तक कुल फसल की 58 प्रतिशत आमद हुई है, जिससे यह मंडी पंजाब भर में अग्रणी बन गई है।
गर्म ॠतु की मूंग की दाल 7275 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर खऱीदी जा रही है, जिससे किसानों को गेहूं काटने के बाद और धान की फसल लगाने से पहले के समय के दौरान इस फ़सल के औसत पांच क्विंटल की उपज निकलने पर प्रति एकड़ 36000 रुपए की अतिरिक्त आमदन होगी।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अपील को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए किसानों ने इस साल लगभग एक लाख एकड़ क्षेत्रफल के अधीन गर्म ॠतु की मूंग की दाल की फ़सल की बिजाई की, जबकि पिछले साल 50,000 एकड़ क्षेत्रफल मूंग की दाल के कृषि अधीन था। इस साल राज्य भर में 4.75 लाख क्विंटल उपज होने का अनुमान है।
पंजाब मंडी बोर्ड से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार राज्य भर की विभिन्न मंडियों में 1503 क्विंटल मूंग की दाल की फसल की आमद हुई है, जिसमें से अब तक 878 क्विंटल की खरीद की जा चुकी है। राज्य सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी गई फसल की अदायगी डायरेक्ट बैनेफिट ट्रांसफर (डी.बी.टी.) के द्वारा करने की प्रक्रिया अपनाई हुई है और खरीद एजैंसी मार्कफैड द्वारा मूंग की दाल बेचने वाले किसानों के बैंक खातों में सीधे तौर पर अदायगी की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here