Edited By Vatika,Updated: 05 May, 2021 10:25 AM

पंजाब में कोरोना महामारी और क्रूर होती जा रही है।
जालंधर(रत्ता) : पंजाब में कोरोना महामारी और क्रूर होती जा रही है। बीते 24 घंटों में राज्य में 167 लोगों की मौत हो चुकी है। मौतों का यह आंकड़ा अब तक हुई मौतों से सबसे ज्यादा है।
अब तक 9642 लोग इस बीमारी की चपेट में आकर मौत का शिकार हो चुके हैं। मंगलवार को भी 7529 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। राज्य में अब तक 399576 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।