पंजाब आएंगे PM मोदी! कर सकते हैं बड़े ऐलान, तैयार किया जा रहा शेड्यूल

Edited By Kalash,Updated: 08 Sep, 2026 10:18 AM

pm modi punjab visit

पंजाब विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ 6 महीने बाकी रहने के कारण भाजपा पुरी तरह चुनाव मोड में आ गई है।

चंडीगढ़ (हरिश्चंद्र): पंजाब विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ 6 महीने बाकी रहने के कारण भाजपा पुरी तरह चुनाव मोड में आ गई है। यही वजह है कि पार्टी ने सितंबर और अक्टूबर में चोटी के 3 नेताओं के प्रोग्राम पंजाब में रखने का फैसला किया है। उच्च-स्तरीय सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर में पंजाब का तीन दिवसीय दौरा करेंगे। फिलहाल उनके इस प्रोग्राम की तारीख तय नहीं हुई है पर पार्टी का अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला के आसपास ही पी.एम. मोदी का प्रोग्राम रखने का विचार है। पी.एम. मोदी पहले दिन माझा के कई विधानसभा हलकों में रोड शो करेंगे और रात में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के मुख्य दफ्तर में आराम करेंगे।

हालांकि अभी उनके प्रोग्राम की रूपरेखा बन रही है पर पार्टी नेता बठिंडा या पटियाला में उनकी रैली आयोजित करने के लिए राष्ट्रीय  लीडरशिप से संपर्क कर रहे हैं। वह बठिंडा से रोड शो करते हुए पटियाला भी आ सकते हैं। पी.एम.ओ. और नेशनल लीडरशिप मिलकर प्रधानमंत्री का प्रोग्राम तैयार कर रहे हैं। इस बीच केंद्र की ऑफिसर लॉबी भी काम में जुट गई है। उनका काम यह पता लगाना है कि PM अपने दौरे के दौरान क्या-क्या ऐलान कर सकते हैं और चुनाव के लिए जनता के सामन कौन से वादे रख सकते हैं, जो पूरे हो सकते हों।

इस दौरान पंजाब में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर और ड्रग्स के खिलाफ 18 सितंबर को पठानकोट से मार्च शुरू होने जा रहा है। पहले दिन नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नबीन इसे लीड करेंगे। पार्टी 19, 20 और 21 तारीख को 3 और शहरों से मार्च शुरू करेगी। ये मार्च तलवंडी साबो, केसगढ़ साहिब और फाजिल्का से शुरू हो सकते हैं। कुछ केंद्रीय मंत्रियों को इनकी अगुवाई करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। ये मार्च जालंधर में खत्म होंगे। उस दिन सेंट्रल होम मिनिस्टर अमित शाह एक बड़ी रैली के जरिए BJP की ताकत दिखाएंगे। इन मार्च के शुरू होने और अमित शाह की रैली की तारीख मंगलवार को दिल्ली में होने वाली मीटिंग में फाइनल की जाएगी। मीटिंग की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे, जिसमें पंजाब प्रभारी डॉ. सतीश पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और प्रदेश संगठन मंत्री मंथरी श्रीनिवासुलु हिस्सा लेंगे। अमित शाह भी इस मीटिंग में हिस्सा ले सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!