Punjab Budget Session: कांग्रेस ने सदन से किया बायकाट, इस बात पर अड़े प्रताप बाजवा

Edited By Urmila,Updated: 07 Mar, 2023 11:24 AM

punjab budget session congress boycotted the house

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के पिछले दिन हुई बहस के बाद कांग्रेस ने आज की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया।

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के पिछले दिन हुई बहस के बाद कांग्रेस ने आज की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया। इस संबंधी बातचीत करते विरोधी पक्षों ने नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि सी.एल.पी. बैठक में फैसला लिया गया है कि या तो मुख्यमंत्री मान बीते दिन के व्यवहार के लिए माफी मांगें, नहीं तो कांग्रेस ने तय किया है कि जहां मुख्यमंत्री सदन में होंगे, वह उनका बायकाट करेंगे।

जब वह उठकर चले जाएंगे तो सदन की पूरी कार्यवाही में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि यह बायकाट सिर्फ मुख्यमंत्री मान का ही होगा किसी अन्य सदस्य या मंत्री का नहीं। उन्होंने कहा कि वह पूरी कार्यवाही में हिस्सा लेंगे और जब मुख्यमंत्री सदन में बैठे होंगे तो वह सदन से बाहर आ जाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!