जालंधर में PSPCL के 2 कर्मचारी गिरफ्तार, मामला जान रह जाएंगे हैरान

Edited By Urmila,Updated: 17 Jan, 2025 04:20 PM

pspcl employees arrested in jalandhar

भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस एक्शन जारी है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए भोगपुर में जूनियर इंजीनियर और लाइनमैन को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

जालंधर (सोनू): भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस एक्शन जारी है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए भोगपुर में जूनियर इंजीनियर और लाइनमैन को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। उक्त इंजीनियर पी.एस.पी.सी.एल. भोगपुर में तैनात बताए जा रहे हैं जिसकी पहचान जूनियर इंजीनियर मनजीत सिंह और लाइनमैन हरजीत सिंह के रूप में हुई है। 

जालंधर रेंज विजीलेंस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जल्द ही रिमांड पर लिया जाएगा। यह उक्त कार्रवाई मकसूदां के सुदर्शन पार्क एरिया के रहने वाले सुमीत वधवा द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायतकर्ता सुमीत ने बताया कि  दोनों आरोपियों ने उसके घर में पुराना मीटर हटाने और नया मीटर लगाने के बदले में रिश्वत की मांग की। वहीं जांच दौरान सामने आया कि लाइनमैन यू.पी.आई. पेमेंट के जरिए 5000 रुपए पहले ही ले चुका था और बाकी 5000 रुपए की मांग कर रहा था। 

वही विजिलेंस अधिकारियों ने कहा कि जब उनके पास शिकायत पहुंची तो उन्हें जाल बिछाकर सरकारी गवाहों की मौजूदगी में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि आरोपी पहली किस्त ले चुके थे और दूसरी किस्त लेने आए तो वह बिछाए जाल में फंस गए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!