PSEB ने जारी किया अलर्ट, सोशल मीडिया पर चल रही थी बड़ी ठगी की साजिश!

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Jun, 2025 06:28 PM

pseb issued an alert

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आम जनता को सतर्क करते हुए जानकारी दी है कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फर्जी भर्ती नोटिस प्रसारित किया जा रहा है।

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आम जनता को सतर्क करते हुए जानकारी दी है कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फर्जी भर्ती नोटिस प्रसारित किया जा रहा है। यह झूठा नोटिस Facebook पेज "Job Alerts by Hardeep" (लिंक: https://jobalertbyhardeep.com/Punjab-school-education-board-recruitment-2025-2/link) पर प्रकाशित किया गया है। इसमें यह भ्रामक दावा किया गया है कि बोर्ड की ओर से "सीधी भर्ती" (बिना परीक्षा के) 47,600 रुपये मासिक वेतन पर की जाएगी और आवेदन की अंतिम तिथि 24.06.2025 बताई गई है।

बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह नोटिस पूरी तरह फर्जी और गैर-आधिकारिक है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने ऐसी कोई भी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की है। यह नोटिस किसी शरारती तत्व या समूह द्वारा जनता के साथ धोखाधड़ी करने के उद्देश्य से फैलाया गया है। बोर्ड द्वारा की जाने वाली सभी आधिकारिक भर्तियों की जानकारी केवल पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट या मान्यता प्राप्त समाचार पत्रों व मीडिया माध्यमों के ज़रिए ही दी जाती है।

आम जनता से अनुरोध किया गया है कि वे ऐसे किसी भी फर्जी नोटिस या खबर पर विश्वास न करें। यदि कोई व्यक्ति इस फर्जी नोटिस का शिकार हुआ है तो उसे तुरंत पंजाब पुलिस के साइबर क्राइम विंग में इसकी शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इस गंभीर मामले में बोर्ड की ओर से साइबर क्राइम विंग में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस तरह के फर्जी नोटिस से सतर्क रहें और किसी भी अफवाह में न आएं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!