Edited By Sunita sarangal,Updated: 25 Aug, 2022 04:17 PM

रोष व्यक्त करते कर्मचारियों ने कहा कि एक ओर ट्रांसपोर्ट मंत्री दावा कर रहे हैं कि राज्य की आमदन में सुधार हुआ है लेकिन.......
फरीदकोट : पंजाब के सभी पी.आर.टी.सी. कर्मचारियों ने पूर्ण रूप से बस स्टैंड बंद करने का ऐलान किया है। फरीदकोट के पी.आर.टी.सी. कर्मचारियों द्वारा उनकी तनख्वाह समय पर न मिलने के कारण रोष के चलते 2 घंटे के लिए बस अड्डे बंद कर दिए गए। रोष प्रदर्शन करते हुए उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि शाम तक उनके खातों में पैसे नहीं आए तो कल से पूरे पंजाब में पी.आर.टी.सी. डिपो बंद कर दिए जाएंगे।
रोष व्यक्त करते कर्मचारियों ने कहा कि एक ओर ट्रांसपोर्ट मंत्री दावा कर रहे हैं कि राज्य की आमदन में बढ़ौतरी हुई है लेकिन उन्हें समय पर तनख्वाह नहीं मिलती। जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तभी से कभी भी सैलरी समय पर नहीं मिली। उन्होंने कहा कि 2 घंटे के लिए बस स्टैंड बंद कर सरकार को चेतावनी दी जा रही है कि यदि कल शाम तक सारी मांगें न मानी गईं तो पूर्ण रूप से अनिश्चित समय के लिए बस स्टैंड बंद कर दिए जाएंगे। साथ ही जब तक सैलरी समय पर न देने का वादा नहीं किया जाता तब तक बस स्टैंड बंद ही रहेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here