पंजाब में 8 और ए.डी.जी.पी. बनेंगे, आई.जी. रैंक के अधिकारियों की पदोन्नतियां शीघ्र

Edited By swetha,Updated: 18 Jan, 2020 09:14 AM

promotions in punjab police

पंजाब में 8 और ए.डी.जी.पी. बनने जा रहे हैं। पंजाब पुलिस के 8 आई.जी. रैंक के अधिकारियों को जल्द पदोन्नत कर ए.डी.जी.पी. (अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक) बनाया जा रहा है।

जालंधर(धवन): पंजाब में 8 और ए.डी.जी.पी. बनने जा रहे हैं। पंजाब पुलिस के 8 आई.जी. रैंक के अधिकारियों को जल्द पदोन्नत कर ए.डी.जी.पी. (अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक) बनाया जा रहा है। राज्य में इस समय ए.डी.जी.पी. रैंक के 15 अधिकारी पहले ही कार्य कर रहे हैं। आला पुलिस सूत्रों के अनुसार जिन आई.जी. रैंक के अधिकारियों को ए.डी.जी.पी. बनाया जा रहा है, उनमें 1994 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी नरेश अरोड़ा, राम सिंह, सुधांशु श्रीवास्तव, प्रवीन कुमार सिन्हा, बी. चंद्रशेखर, अमरदीप सिंह राय, वी. नीरजा तथा अनीता पुंज शामिल हैं।

गृह विभाग ने मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह की अनुमति लेने के बाद फाइल पदोन्नति के लिए स्क्रीङ्क्षनग कमेटी को भेजने का निर्णय लिया है। पंजाब पुलिस में इस समय डी.जी.पी. रैंक के 9 अधिकारी कार्य कर रहे हैं, जिनमें दिनकर गुप्ता तथा सामंत कुमार गोयल शामिल हैं। राज्य पुलिस में इस समय नरेश अरोड़ा तथा सुधांशु श्रीवास्तव आई.जी. इंटैलीजैंस के रूप में कार्य कर रहे हैं, जबकि राम सिंह आई.जी. सूचना तकनीक व दूरसंचार के रूप में काम कर रहे हैं। अनीता पुंज इस समय पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर में डायरैक्टर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनके पति आई.जी. प्रवीन कुमार सिन्हा को सरकार ने महत्वपूर्ण जेलों की जिम्मेदारी दी हुई है। उन्हें कार्यकारी ए.डी.जी.पी. जेल के रूप में तैनात किया हुआ है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुख्य सचिव कर्ण अवतार सिंह के नेतृत्व में स्क्रीङ्क्षनग कमेटी जल्द ही आई.जी. रैंक के उन 8 अधिकारियों को पदोन्नत कर ए.डी.जी.पी. बना देगी, जो 25 वर्षों की सेवा का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। स्क्रीनिंग कमेटी में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह सतीश चंद्रा, डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता तथा परसोनल विभाग के कई अधिकारी शामिल हैं। ए.डी.जी.पी. रैंक पर पदोन्नति देने के लिए न्यूनतम शर्त संबंधित आई.पी.एस. अधिकारी का 25 वर्षों की सेवा को पूरा करने से संबंधित होता है जबकि डी.जी.पी. के रूप में पदोन्नति होने के लिए न्यूनतम सेवा शर्त 30 वर्षों की सेवा को रखा गया है। इस तरह पदोन्नतियां देने के बाद इन अधिकारियों को सरकार द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी जानी हैं। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!