देश में 350 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद

Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Dec, 2020 10:02 AM

procurement of more than 350 lakh mt of paddy in the country

देश भर में सरकार की ओर से इस सीजन 22 दिसम्बर तक एम.एस.पी. पर 350 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की गई है।

जैतो(पराशर): देश भर में सरकार की ओर से इस सीजन 22 दिसम्बर तक एम.एस.पी. पर 350 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की गई है। सरकारी सूत्रों के अनुसार खरीफ 2020-21 के लिए धान खरीद में पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों ने अच्छी प्रगति की है। वहीं पंजाब ने अकेले 30 नवम्बर को राज्य में खरीद सीजन बंद होने तक 202.77 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा है जो देश में कुल खरीद का 47.03 फीसदी है।

सूत्रों के अनुसार लगभग 51.90 लाख किसानों को पहले एम.एस.पी. के जरिए 81399.80 करोड़ रुपए से लाभान्वित किया जा चुका है। इसके अलावा राज्यों के प्रस्ताव के आधार पर खरीफ विपणन सीजन 2020 के पल्स और तिलहनों की 51.66 लाख मीट्रिक टन की खरीद के लिए स्वीकृति दी गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!