Edited By Vatika,Updated: 09 Mar, 2023 08:29 AM

मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद उनका स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर पहुंच रहे है।
पंजाब डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पंजाब के जिला अमृतसर दौरे पर आ रही है। करीब 11 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद उनका स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर पहुंच रहे है।
बता दें कि मुर्मू अमृतसर में हरमंदिर साहिब, जलियांवाला बाग, दुर्ग्याणा मंदिर और श्री रामतीर्थ के दर्शन करेंगी। इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए कड़े इतंजाम किए गए है, शहर को 5 सेक्टरों में बांटा गया है। शहर 1 से 4 बजे तक पूरे शहर में ट्रेफिक का असर रहेगा। 11 बजे द्रौपदी मुर्मू अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंच रही हैं। जिसके चलते 11 से 1 बजे तक अमृतसर एयरपोर्ट रोड को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा।