चंडीगढ़ की सुखना लेक बंद! सैर करने पर भी लगी रोक, सिर्फ इन लोगों को मिलेगी Entry

Edited By Kamini,Updated: 26 Mar, 2026 02:35 PM

pre booking will be allowed entry into sukhna lake

चंडीगढ़ की सुखना लेक में जाने वालों के लिए बेहद खास खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : चंडीगढ़ की सुखना लेक में जाने वालों के लिए बेहद खास खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सुखना लेक लोगों के लिए बंद कर दी गई है। अब सुखना में जाने के लिए बिना प्री-बुकिंग के एंट्री नहीं मिलेगी। दरअसल, चंडीगढ़ में होने वाले एयर-शो को देखते हुए प्रशासन ने सुखना लेक को आम लोगों के लिए अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है। यह निर्णय तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिसकी जानकारी उपायुक्त निशांत यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।

प्रशासन के मुताबिक आज 26 मार्च को सुखना लोक को लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही 27 और 28 मार्च को लेक पर एयर-शो का आयोजन किया जाना है। इसी कारण बिना प्री-बुकिंग के किसी भी व्यक्ति को एंट्री नहीं मिलेगी। 28 मार्च को दोपहर करीब 1:30 बजे के बाद लेक को फिर से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि 27 मार्च को फुल ड्रेस रिहर्सल भी आयोजित की जाएगी और दोनों दिनों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सैर करने वालों के लिए लेक बंद रखी गई है। लोगों की सुविधा के लिए मौके पर पानी, शौचालय, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही सिविल डिफेंस के वॉलंटियर भी तैनात रहेंगे, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

चंडीगढ़ में होने वाले एयर शो को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। उपायुक्त ने बताया कि पूरे शहर को 7 जोन में विभाजित किया गया है, ताकि भीड़ और ट्रैफिक को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सके। प्रशासन ने साफ किया है कि लोगों को अपनी निजी गाड़ियों से सुखना लेक जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके बजाय हर जोन से बसों की व्यवस्था की गई है, जिनके जरिए दर्शकों को लेक तक पहुंचाया जाएगा। एंट्री पास के लिए आवेदन करते समय लोगों को अपना पिक-अप पॉइंट चुनना होगा, जहां से उन्हें बसों के जरिए आयोजन स्थल तक ले जाया जाएगा। इस व्यवस्था का मकसद ट्रैफिक जाम से बचना और कार्यक्रम को सुचारु रूप से आयोजित करना है।

एंट्री फीस: 

चंडीगढ़ में होने वाले एयर शो को लेकर प्रशासन ने एंट्री और टिकटिंग से जुड़े नियम स्पष्ट कर दिए हैं। शो के लिए प्रति व्यक्ति 100 रुपए टिकट तय किया गया है, जिसकी बुकिंग 24 मार्च 2026 से चंडीगढ़ टूरिज्म ऐप पर शुरू हो चुकी है। हर दिन सीमित संख्या में ही दर्शकों को अनुमति दी जाएगी। प्रशासन के अनुसार, केवल उन्हीं लोगों को एंट्री मिलेगी जिन्होंने पहले से बुकिंग कर रखी है। प्रवेश के समय वैध फोटो आईडी और QR कोड वाला पास दिखाना अनिवार्य होगा। दर्शकों की आवाजाही के लिए सुबह 8 से 9 बजे तक शटल बस सेवा चलाई जाएगी, जिसमें QR कोड दिखाकर ही बैठने की अनुमति होगी। वहीं, निजी वाहनों को सुखना लेक के पास आने की इजाजत नहीं होगी। सुरक्षा के मद्देनजर सख्त नियम लागू किए गए हैं। बैग और खाने-पीने का सामान ले जाने पर रोक रहेगी, जबकि केवल पारदर्शी पानी की बोतल साथ ले जाने की अनुमति दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!