नाबालिगा को शादी का झांसा दे भगा ले जाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 1 काबू

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Jun, 2022 05:57 PM

police action in case of minor being swindled out of marriage 1 kabu

पुलिस ने भीखी खटड़ा इलाके में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर घर से भगा ले जाने के आरोप में 2 कथित आरोपियों सुखमन सिंह पुत्र केवल सिंह तथा मनप्रीत सिंह पुत्र जगमेल सिंह निवासी भीखी खटड़ा खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366ए के तहत मामला दर्ज करने के...

खन्ना (सुनील): पुलिस ने भीखी खटड़ा इलाके में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर घर से भगा ले जाने के आरोप में 2 कथित आरोपियों सुखमन सिंह पुत्र केवल सिंह तथा मनप्रीत सिंह पुत्र जगमेल सिंह निवासी भीखी खटड़ा खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366ए के तहत मामला दर्ज करने के कुछ ही घंटे बाद एक कथित आरोपी मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे कथित आरोपी की तलाश जारी है।
 
शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी बेटी नाबालिग है। जब वह परिवार के साथ खाना खा रहे थे तो इसी बीच उसकी बेटी बाथरूम गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। बाद में उन्हें पता चला कि गांव के उक्त दोनों लड़के उसकी बेटी को मोटरसाइकिल पर बिठाकर कहीं ले गए हैं। मामले की जांच कर रहे तरविंदर कुमार बेदी ने कहा कि कथित आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। साथ ही नाबालिग लड़की का भी पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उन्हें ढूंढ लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!