PM Modi Security Breach: जांच के लिए फिरोजपुर पहुंचेगी NIA टीम

Edited By Urmila,Updated: 08 Jan, 2022 12:00 PM

pm security lapse case nia team will reach ferozepur for investigation

बुधवार को पी.एम. मोदी फिरोजपुर रैली में शामिल होने आ रहे थे तो रास्ते में सुरक्षा को लेकर हुई चूक के चलते वह प्यारेयाना फ्लाईओवर से ही वापस दिल्ली लौट गए जिसके चलते गत दिन...

फिरोजपुरः बुधवार को पी.एम. मोदी फिरोजपुर रैली में शामिल होने आ रहे थे तो रास्ते में सुरक्षा को लेकर हुई चूक के चलते वह प्यारेयाना फ्लाईओवर से ही वापस दिल्ली लौट गए जिसके चलते गत दिन केंद्र की जांच टीम भी वहां घटनास्थल पर पहुंची थी। इसी मामले की जांच करने अब एन.आई.ए. टीम फिरोजपुर स्थित प्यारेयाना फ्लाईओवर पर पहुंचेगी। 

यह भी पढ़ेंः सरदार वल्लभभाई पटेल के बहाने चन्नी का PM मोदी पर वार

आपको बता दें किपी.एम. की सुरक्षा में हुई कोताही को लेकर गत दिन गृह मंत्रालय द्वारा एक्शन लिया गया है। फिरोजपुर के नजदीक थाना कुलगढ़ी में इस मामले को लेकर एफ.आई.आर. दर्ज कर ली गई है जिसके चलते 5 जिलों के एस.पी. सहित 13 अधिकारियों पर कार्यवाही की गई हैं। इसके अलावा करीब 150 लोगों पर यह भी मामला दर्ज किया गया है।

 यह भी पढ़ेंः राष्ट्रपति शासन की चर्चाओं पर बोले गृह मंत्री रंधावा

गौरतलब है कि बुधवार को पी.एम. मोदी फिरोजपुर रैली में शामिल होने जा रहे थे करीब 42,750 करोड़ रुपए से अधिक के अलग-अलग विकास प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखने आ रहे थे लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर हुई चूक के कारण वह फिरोजपुर रैली रद्द कर वापिस दिल्ली लौट गए थे। इस दौरान लगभग प्यारेलाल फ्लाईओवर पर 20 मिनट तक काफिला रुका था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!