एक बार फिर से पंजाब का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, जानें कब

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Feb, 2022 09:56 PM

pm modi will visit punjab once again know when

प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से पंजाब का दौरा करने जा रहे हैं।

चंडीगढ़ : प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से पंजाब का दौरा करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बार प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पंजाब के दौरे पर आएंगे। इस बारे संकेत पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने दिए हैं। फिलहाल अभी यह क्लीयर नहीं हुआ है कि इस बार प्रधानमंत्री मोदी की रैली किस जगह पर होगी, रैली स्थल को लेकर अभी भी संशय बरकरार है। लेकिन बताया जा रहा है कि 7 या 8 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह के साथ एक बार फिर से पंजाब का दौरा करने जा रहे हैं। कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा है कि वह पंजाब प्रभारी गजेंद्र शेखावत व अन्य नेताओं के साथ राज्य की 117 विधानसभा सीटों चुनाव प्रचार करने जाएंगे। इसके साथ-साथ कैप्टन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब आने के संकेत भी दिए हैं। 

जिक्रयोग्य है कि गत माह भी भी प्रधानमंत्री मोदी की फिरोजपुर में रैली रखी गई थी, जिस दौरान पी.एम. मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर काफी बवाल मच गया था। किसानों द्वारा पी.एम. मोदी की रैली का विरोध करने का फैसला लिया गया था, जिस दौरान किसानों ने पी.एम. मोदी के काफिले को रास्ते में रोक लिया था और इस दौरान पी.एम. मोदी की सुरक्षा में भारी चूक हो गई थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!