माझा-मालवा के बाद दोआबा में आधार मजबूत करेगा अकाली दल (वारिस पंजाब दे), पढ़ें पूरी खबर

Edited By Vatika,Updated: 05 Sep, 2026 11:27 AM

after majha and malwa akali dal to strengthen its base in doaba

अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने दोआबा क्षेत्र में पार्टी का संगठनात्मक आधार मजबूत

जालंधर : अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने दोआबा क्षेत्र में पार्टी का संगठनात्मक आधार मजबूत करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। पार्टी नेताओं के अनुसार माझा और मालवा में गतिविधियां तेज करने के बाद अब दोआबा में भी जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय किया जा रहा है। वरिष्ठ नेता तरसेम सिंह तथा विधायक मनप्रीत सिंह इयाली जल्द ही दोआबा के विभिन्न जिलों का दौरा कर पार्टी नेताओं और कार्यकर्त्ताओं को लामबंद करेंगे।

पंजाब खादी बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकारिणी सदस्य राजिंदर सिंह संदल ने कहा कि पार्टी आम जनता से सीधा संपर्क स्थापित कर रही है। इसके तहत कार्यकर्त्ता गांवों, कस्बों और शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं तथा उन्हें पार्टी की नीतियों और विचारधारा से अवगत करा रहे हैं। संदल ने कहा कि दोआबा पार्टी के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र है।

जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, फगवाड़ा और गोराया सहित अन्य क्षेत्रों में संगठन का विस्तार किया जाएगा तथा नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में अकाली दल (वारिस पंजाब दे) शिरोमणि अकाली दल सहित अन्य विपक्षी दलों को कड़ी चुनौती देगा। संदल ने दावा किया कि दोआबा में कई प्रमुख राजनीतिक नेता पार्टी के संपर्क में हैं और आने वाले समय में कुछ प्रभावशाली नेताओं के पार्टी में शामिल होने की संभावना है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!