प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे PM  मोदी, दी श्रद्धांजलि

Edited By Vatika,Updated: 26 Apr, 2023 01:05 PM

pm modi visit chandigarh

चंडीगढ़ स्थित दफ्तर में रखा गया है। स.प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि भेंट की।

चंडीगढ़ः पंजाब की सियासत के बाबा बोहड़ पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए शिरोमणि अकाली दल के चंडीगढ़ स्थित दफ्तर में रखा गया है। स. बादल को श्रद्धांजलि देने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ पहुंचे और उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर को श्रद्धा के फूल भेंट किए। 

वहीं पी.एम. के आने से पहले अकाली दल के सीनियर नेता दलजीत सिंह चीमा ने संगत से अपील की थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बादल साहिब के अंतिम दर्शनों के लिए आ रहे है और उनकी सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।जितने भी लोग बैरीकेड के दोनों तरफ जा रास्ते में खड़े है या ड्यूटी दे रहे है, वह सब बैठ जाए और कीर्तन  का श्रवण करें। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!