Edited By Kalash,Updated: 26 May, 2022 12:29 PM

थाना मेहता की पुलिस ने तेजधार हथियारों के साथ एक व्यक्ति के कत्ल करने के मामलो में कार्यवाही करते हुए
अमृतसर (जश्न): थाना मेहता की पुलिस ने तेजधार हथियारों के साथ एक व्यक्ति के कत्ल करने के मामलो में कार्यवाही करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक की पहचान सकत्तर सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस को दी शिकायत में तरसेम सिंह निवासी बुट्टर सिवीया ने बताया कि उसका भतीजा सकत्तर सिंह शराब के ठेकेदार के अधीन काम करता है। पिछले दिन जब वह देर रात घर नहीं आया तो वह उसकी तलाश करने के लिए निकल गए।
उन्होंने बताया कि गांव टकारपुर के पास जब वह पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वह गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर तेजधार हथियारों के साथ वार किए हुए थे। उसे जब इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। पुलिस को शक जताया है कि अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों के साथ हमला कर उसके भतीजे का कत्ल किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here