गायक गैरी संधू के गांव रुड़का कलां में गरमाया पंचायती चुनाव का माहौल, लगी लंबी लाइनें

Edited By Urmila,Updated: 15 Oct, 2024 10:07 AM

panchayat election singer garry sandhu s village rudka kalan

पंजाब भर में हो रहे पंचायत चुनावों का माहौल बदलना शुरू हो गया है। धीरे-धीरे गांवों में लाइनें लगनी शुरू हो गई हैं।

जालंधर/रुड़का कलां : पंजाब भर में हो रहे पंचायत चुनावों का माहौल बदलना शुरू हो गया है। धीरे-धीरे गांवों में लाइनें लगनी शुरू हो गई हैं। रुड़का कलां गांव में भी ऐसा ही माहौल देखने को मिला। ब्लॉक रुड़कां कलां से सरपंची उम्मीदवार बीबी अकविंदर कौर पोलिंग बूथ पर पहुंचीं, जहां उन्होंने स्थिति का जायजा भी लिया।

PunjabKesari

बता दें कि पंजाब में गांव की सरकार द्वारा जानी जाती  पंचायतों के चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है और नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। कुछ जगहों पर नामांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में याचिकाएं हाई कोर्ट में पहुंचने के बाद राजनीतिक विवादों के कारण हाई कोर्ट ने सभी याचिकाएं खारिज कर दीं, जिसके बाद चुनाव का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

PunjabKesari

राज्य विशेष डी.जी.पी. अमन कानून अर्पित शुक्ला ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हाईकोर्ट ने जहां 200 से ज्यादा पंचायतों के चुनाव पर पहले लगी रोक हटा दी है, वहीं इसके बाद आई सभी याचिकाओं को भी खारिज कर दिया है। कुल 13,237 पंचायतों के लिए सरपंचों और पंचों के लिए चुनाव हो रहे हैं।

PunjabKesari

सरपंचों के लिए 50 हजार और पंचों के लिए 1 लाख 50 हजार से ज्यादा नामांकन भरे गए। पर्चा वापसी के बाद सरपंचों के नामांकन में से 3,683 पर्चे खारिज हो गए और 20,147 नाम वापस लेने के बाद करीब 25,558 उम्मीदवार मैदान में हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!