मातम में बदली खुशियां, विवाह समागम से लौट रहे 2 नौजवानों की दर्दनाक मौत

Edited By Tania pathak,Updated: 14 Mar, 2021 12:36 PM

painful death of 2 young men returning from marriage ceremony

5 नौजवान कार में घूमने निकले और...

पटियाला: जिला प्रशासन की तरफ से कोरोना के कारण शुक्रवार से लगाए गए नाइट कर्फ्यू के पहले ही दिन शहर के शहीद सेवा सिंह ठीकरी वाला चौक में दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी मुताबिक 5 नौजवान कार में घूमने निकले और शहीद सेवा सिंह ठीकरी वाला चौक में टकरा गए, जिनमें से दो की मौत हो गई और 2 घायल हो गए, 1 का बचाव रहा। मृतकों की पहचान जगदेव सिंह जग्गी और चेतन सक्सेना के रूप में हुई। कार काफी जोर से लगी, जिस के साथ चौक का काफी हिस्सा अंदर घुस गया और कार भी काफी ज्यादा क्षतिग्रस्त गई। घायलों को अस्पताल इलाज के लिए भर्ती करवाया गया, जिन में से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया। 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कार को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है। यह घटना मुख्यमंत्री निवास से कुछ दूरी पर ही घटी। यह नौजवान विवाह समागम में शामिल होकर आ रहे थे और विवाह भी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के निवास के पास ही हो रहा था।  

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!