Edited By Sunita sarangal,Updated: 02 Oct, 2021 05:55 PM

पंजाब के उपमुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी ने कहा है कि उनकी सरकार का मुख्य उद्देश्य पंजाब का विकास करवाना है। सोनी ने कहा कि हमने पहले भी साढ़े चार साल राज्य का विकास किया है।
चंडीगढ़ : पंजाब के उपमुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी ने कहा है कि उनकी सरकार का मुख्य उद्देश्य पंजाब का विकास करवाना है। सोनी ने कहा कि हमने पहले भी साढ़े चार साल राज्य का विकास किया है। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनावों दौरान उनकी सरकार ने घोषणापत्र में जो वायदे किए थे, वे सभी वायदे पूरे कर लिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लगभग 85% काम हो गए हैं और जो 15% काम बचे हैं उनको वे 4 महीने के समय दौरान जल्द पूरा कर लेंगे। सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रात-दिन राज्य के कार्यों को निपटाने में लगे हुए हैं।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here