चुनाव संहिता का उल्लंघन करने पर इन 2 उम्मीदवारों को जारी हुआ नोटिस

Edited By Kamini,Updated: 09 Feb, 2022 07:51 PM

notice issued to these 2 candidates for violating election code

चुनाव आयोग की उल्लंघना करने पर चुनाव कमीशन ने प्रधान बलराज ठाकुर व उम्मीदवार सुशील रिंकू को नोटिस जारी......

जालंधर (जतिंदर पम्पी): चुनाव संहिता की उल्लंघना करने पर चुनाव कमीशन ने प्रधान बलराज ठाकुर व उम्मीदवार सुशील रिंकू को नोटिस जारी किया है। गत रात्रि मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी द्वारा जालंधर में चुनाव प्रचार किया गया। चुनाव संहिता की उल्लंघना करने पर चुनाव कमीशन ने सख्ती दिखाते हुए कांग्रेस के जिला शहरी प्रधान बलराज ठाकुर व वैस्ट हलके के उम्मीदवार सुशील रिंकू को कारण बतायो नोटिस जारी कर दिया है। जालंधर उतरी व जालंधर पश्चिम हलके के रिटर्निंग अफसरों द्वारा जारी किए गए नोटिसों में उक्त दोनों कांग्रेसी नेताओं को 10 फरवरी को सुबह 11 बजे तक स्पष्टीकरण पेश करने के आदेश दिए हैं।

कारण बताओ नोटिस में कहा है कि कांग्रेस द्वारा इन प्रोग्रामों हेतु अप्लाई किया गया था। परन्तु चुनाव संहिता की उल्लंघना होने कारण इस संबंधी दफ्तर द्वारा मंजूरी नहीं दी गई थी। इसके बावजूद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा चुनाव संहिता की उल्लंघना करते हुए रात 8 बजे के बाद चुनाव प्रचार करते हुए जनतक मीटिंगे व रोड शो किए गए। इसलिए अपना-अपना स्पष्टीकरण संबंधित रिटर्निंग अफसरों को दिया जाएगा। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो उक्त दोनों नेताओं खिलाफ चुनाव संहिता की उल्लंघना करने कारण कार्रवाई हेतु चुनाव कमिशन पंजाब को लिखित दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!