किसान की हवेली से 2 भैंस चोरी, हुआ लाखों का नुकसान

Edited By Kalash,Updated: 02 Sep, 2026 10:05 AM

two buffaloes stolen from farmer house

थाना बहरामपुर के अधीन आते गांव सांदड़ में चोरों द्वारा एक किसान की हवेली को निशाना बनाते हुए करीब 2 लाख रुपये कीमत की दो भैंस चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): थाना बहरामपुर के अधीन आते गांव सांदड़ में चोरों द्वारा एक किसान की हवेली को निशाना बनाते हुए करीब 2 लाख रुपये कीमत की दो भैंस चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद किसान परिवार में चिंता का माहौल है।

जानकारी के अनुसार किसान तरलोक सिंह पुत्र रक्खा सिंह निवासी गांव सांदड़ की हवेली में दो भैंसें बंधी थी। बीते दिन अज्ञात चोर हवेली में दाखिल हुए और दोनों भैंस चुराकर भाग गए। घटना का पता चलने पर किसान ने बहरामपुर थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, फिलहाल चोरी हुई भैंसों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। किसान परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए भैंसों को बरामद किया जाए और चोरों को काबू किया जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!