Navjot Sidhu की राजनीति में वापसी पर बड़ा सवाल, CM चेहरे की शर्त ने बढ़ाई सियासी हलचल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Dec, 2025 10:16 PM

navjot sidhu s return to politics raises serious questions

पंजाब की राजनीति में लंबे समय से शांत बैठे पूर्व सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर चर्चा में हैं।

पंजाब डैस्क : पंजाब की राजनीति में लंबे समय से शांत बैठे पूर्व सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर चर्चा में हैं। सिद्धू की राजनीतिक वापसी को लेकर उनकी पत्नी और पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने बड़ा बयान जारी किया है। उनके मुताबिक, सिद्धू अब तभी राजनीति में लौटेंगे, जब कांग्रेस 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करेगी।

डॉ. सिद्धू ने साफ कहा कि उनके पति ने सक्रिय राजनीति से दूरी इसलिए बनाई है, क्योंकि वह बिना किसी स्पष्ट भूमिका के राजनीति में नहीं रहना चाहते। वह चाहते हैं कि अगर वे जनसेवा करें, तो पूर्ण अधिकार के साथ करें, ताकि पंजाब के भविष्य में वास्तविक बदलाव लाया जा सके। उन्होंने जोर देते हुए कहा— “सिद्धू तभी वापसी करेंगे, जब उन्हें पंजाब का CM चेहरा घोषित किया जाएगा।” उनका कहना था कि वे और उनके पति दोनों राजनीति को सेवा मानते हैं, व्यापार नहीं। वह किसी भी प्रकार का आर्थिक लेनदेन करके सत्ता या पद नहीं चाहते।
 
डॉ. सिद्धू ने यह भी बताया कि सिद्धू का कांग्रेस से रिश्ता आज भी मजबूत है, खासकर प्रियंका गांधी के साथ उनकी करीबी के कारण। सिद्धू आज भी प्रियंका गांधी को एक ऐसे नेतृत्व के रूप में देखते हैं, जिन पर वे भरोसा करते हैं। लेकिन साथ ही उन्होंने पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा—“कांग्रेस में पांच नेता ऐसे हैं जो खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, लेकिन ये लोग पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं।”

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!