मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ी अहम खबर, शूटरों को लेकर बड़ा कदम उठाने की तैयारी में पुलिस

Edited By Kamini,Updated: 06 Jul, 2022 05:40 PM

musewala massacre police preparing to take big step regarding shooters

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड संबंधी पंजाब पुलिस पूरी वारदात को विस्तार से समझने के लिए आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाकर ......

चंडीगढ़/मनसा : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड संबंधी पंजाब पुलिस पूरी वारदात को विस्तार से समझने के लिए आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाकर वारदात का सीन रीक्रिएट करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस गिरफ्तार शार्पशूटर को मौके पर ले जाने की तैयारी कर रही है। दरअसल, पुलिस घटना के सीन को फिर से बनाने की कोशिश करेगी कि हत्या के बाद शूटरों ने क्या किया, वे घटनास्थल पर कितनी देर रुके और कौन सा शूटर कहां खड़ा था। पुलिस इन सभी सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करेगी।

पुलिस घटना के समय प्रत्येक शूटर की स्थिति पर गौर करेगी कि किसके पास कौन से हथियार थे और उनका इस्तेमाल कैसे किया गया। दरअसल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए शूटर इन दिनों बड़े खुलासे कर रहे हैं। इसलिए शूटरों को मौके पर ले जाकर सीन रीक्रिएट कर पुलिस रिपोर्ट का फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट से मिलान करेगी और फिर पूरी घटना को कोर्ट में पेश किया जा सकेगा।

ज्ञात हो कि 29 मई की शाम सिद्धू मूसेवाला की गैंगस्टरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह अपने 2 दोस्तों के साथ अपनी थार में कहीं जा रहे थे। इसी दौरान गांव जवाहरके में आरोपियों ने उन पर गोलियां चला दीं, जिससे सिद्धू मूसेवाला की मौके पर ही मौत हो गई। मुसेवाला को बदमाशों ने रोका, जिन्होंने पहले थार के टायरों पर फायरिंग की और फिर उस पर चारों तरफ से अंधाधुंध फायरिंग की। जानकारी के अनुसार सिद्धू ए.के. 47 की पहली गोली से ही मर चुके थे और थार की सीट पर गिर चुके थे। इसके बावजूद शार्प शूटर्स उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाते रहे। घटना में मूसेवाला के 2 दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सिद्धू मूसेवाला की बड़ी ही बेरहमी से हत्या की गई थी। शव के पोस्टमार्टम के दौरान उनके शरीर पर 24 गोलियों के निशान मिले, 7 गोलियां उनके सीधी लगी थी। हत्या के मामले में 3 शार्पशूटर्स प्रियवर्त फौजी,  कशिश उर्फ कुलदीप और अंकित सेरसा पकड़े जा चुके हैं। पंजाब के अमृतसर के जगरूप रूपा, मोगा के मनप्रीत मनु कुस्सा और दीपक मुंडी की तलाश की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!