'Kamal Kaur Bhabhi' नाम से मशहूर Influencer की हत्या का सच आया सामने, इस शख्स ने ली जिम्मेदारी

Edited By Urmila,Updated: 13 Jun, 2025 11:04 AM

murder of the famous influencer named kamal kaur bhabhi

Instagram पर कमल कौर भाभी नाम से मशहूर इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी की हत्या की जिम्मेदारी अमृतपाल सिंह मेहरों ने  ली है।

पंजाब डेस्क: Instagram पर कमल कौर भाभी नाम से मशहूर इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी की हत्या की जिम्मेदारी अमृतपाल सिंहमेहरों ने ली है। अमृतपाल सिंह मेहरों ने कमल (कंचन कुमारी) की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा: "खालसा कभी भी महिलाओं पर हमला नहीं करता है, लेकिन जब एक महिला ने हमारे तख्तों पर हमला किया, तो उसे मार दिया गया। कंचन, जिसने सिख इतिहास और संस्कृति को बदनाम करने के लिए 'कौर' नाम का दुरुपयोग किया था, को सजा दी गई है। 

kamal kaur bhabi

वहीं  कंचन कुमारी उर्फ कमल की हत्या के बाद अमृतपाल सिंह मेहरो ने एक वीडियो पोस्ट की जिसमें इस कार्रवाई के पीछे का कारण बताया गया। उसने सबूत के तौर पर अश्लील वीडियो दिखाई। अमतपाल सिंह मेहरो ने अन्य इंस्टाग्राम उपयोगकर्ताओं को ऐसी सामग्री पोस्ट करने से चेतावनी दी कि अगर वह बंद नहीं करते तो उनका भी यही हाल होगा। उसने कहा कि जितना समय वह जिंदा है वह पंजाब में ऐसी अश्लील सामग्री फैलन नहीं देंगे।

amritpal singh mehron

गौरतलब है कि कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी का शव बठिंडा में एक गाड़ी से मिला था। कमल कौर भाभी लुधियाना की रहने वाली थी।  इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.पी. सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे सूचना मिली थी कि अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक कार से बदबू आ रही है। जांच करने पर कार के अंदर एक महिला का शव मिला, जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष थी। शुरू में शव की पहचान नहीं हो पा रही थी पर बाद में खुलासा हुआ कि ये शव कमल कौर का है।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से कार को कब्जे में लिया गया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार छोड़कर घटनास्थल से भाग गए संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी गई। वहीं जिस कार में शव मिला है, उस पर लुधियाना का नंबर है, लेकिन पुलिस को शक है कि यह नंबर भी फर्जी हो सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!