स्कूल से मिली शव की गुत्थी सुलझी, पत्नी व उसके प्रेमी ने की थी हत्या

Edited By Vatika,Updated: 23 Jul, 2020 12:18 PM

murder mystery solved

विगत करीब 4 दिनों पूर्व स्थानीय सरकारी प्राइमरी स्कूल से करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया था, जो काफी दोनं पुराना होने के चलते पहचान

राहों: विगत करीब 4 दिनों पूर्व स्थानीय सरकारी प्राइमरी स्कूल से करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया था, जो काफी दोनं पुराना होने के चलते पहचान नहीं हो पा रही थी, की गुत्थी राहों पुलिस ने सुलझा ली है।

जानकारी देते एस.एच.ओ. अवतार सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले उक्त स्कूल के समीप रहने वाले  कुछ लोगों की सूचना के आधार पर जब स्कूल के कमरों की जांच की तो एक अज्ञात शव बरामद हुआ, जिसे पहचान के लिए अज्ञात शव बरामद हुआ, जिसे पहचान के लिए मोर्चरी में रखा गया था, उन्होंने बताया कि उक्त मृतक की जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ. जिसकी मदद से उक्त व्यक्ति की पहचान डाल चंद्रा निवासी कानपुर के तौर पर की गई, जो विगत कुछ समय से अपनी पत्नी के साथ उक्त स्कूल के समीप किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। पहचान के उपरांत उसके पास से मिले फोन की मदद से विकास कुमार को सूचित किया गया , जिस पर उक्त विकास कुमार ने शव की पहचान करने के बाद बया कि उक्त शव उसके पिता का है। 

विकास कुमार पुत्र डाल चंद्रा ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि उसकी माता गुड्डी देवी उर्फ रेनु व पप्पु पुत्र तिलक राज निवासी राहों के प्रेम संबंध थे। जिस संबंधी उसके पिता ने उसे फोन पर बताया कि उक्त दोनों उसे जान से मारने की धमकी देते है। उक्त दोनों ने उसे जान का खतरा है। पुलिस ने उपरोक्त बयानों के आधार पर गुड्डी देवी व पप्पु के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 302 के तहत मामला दर्ज करके उनकी तालाश शुरू कर दी है।     

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!