पिता बन रहा था प्रेम संबंधों में रोड़ा, मां-बेटी ने मिलकर करवाया कत्ल

Edited By Tania pathak,Updated: 01 Jul, 2020 04:32 PM

mother daughter got murdered together

तोख सिंह की लड़की राजबीर कौर के पड़ोस में रहते लड़के मनजिंदर सिंह मनी पुत्र मंगल सिंह निवासी वल्टोहा के साथ प्रेम संबंध थे...

वल्टोहा (बलजीत सिंह, गुरमीत सिंह): तरनतारन के वल्टोहा में बीते दिनों संतोख सिंह पुत्र जर्नैल सिंह का रात सोए हुए कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों के साथ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। कत्ल की इस गुत्थी को सुलझाते हुए थाना वल्टोहा के एसएचओ बलविन्दर सिंह ने मृतक संतोख सिंह की पत्नी गुरजीत कौर समेत 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए डीएसपी राजबीर सिंह ने बताया कि कत्ल की वजह संतोख सिंह की लड़की राजबीर कौर के पड़ोस में रहते लड़के मनजिंदर सिंह मनी पुत्र मंगल सिंह निवासी वल्टोहा के साथ प्रेम संबंध थे। उन्होंने बताया कि राजवीर कौर मनजिंदर सिंह के साथ विवाह करवाना चाहती थी परन्तु उसका पिता संतोख सिंह उसके रास्ते का रोड़ा था, जिसके बाद माँ -बेटी ने सलाह कर जगरूप सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह और साजन सिंह पुत्र काला सिंह गाँव घड़का और मनजिन्दर सिंह ने रात के समय संतोख सिंह के घर की दीवार पार कर तेजधार हथियारों के साथ कत्ल कर दिया। फ़िलहाल थाना वल्टोहा पुलिस ने इन पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर रिमांड हासिल किया जा रहा है और ओर भी पूछताछ की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!