मूसेवाला मर्डर केसः पटियाला से काबू किए 2 संदिग्धों को लेकर सामने आया SSP का बयान

Edited By Vatika,Updated: 30 May, 2022 12:56 PM

moosewala murder case

मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में पटियाला से 2 संदिग्ध लोगों को गिरफ़्तार करने की बात

पटियाला (परमीत): मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में पटियाला से 2 संदिग्ध लोगों को गिरफ़्तार करने की बात सामने आ रही है। हालांकि पटियाला के एस.एस.पी. दीपक पार्क ने साफ किया है कि पटियाला पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में किसी को गिरफ़्तार नहीं किया।

उन्होंने कहा कि यदि किसी और टीम ने कोई गिरफ़्तारी की हो तो हमारे साथ जानकारी सांझी नहीं की गई लेकिन पटियाला पुलिस ने कोई गिरफ़्तारी इस मामले में नहीं की। इससे पहले यह कहा जा रहा था कि उक्त संदिग्धों को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) की तरफ से गिरफ़्तार किया गया है। बता दें कि गत दिवस मानसा में गोलियां मार कर सिद्धू मूसेवाला का कत्ल कर दिया गया था।

इस मामले पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि इस हत्याकांड के दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में पुलिस प्रशासन की चिंता लगातार बढ़ रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!