जेल में हवालाती कर रहा था मोबाइल का प्रयोग, पकडऩे पर करने लगा हाथापाई

Edited By Vaneet,Updated: 14 Jan, 2020 05:31 PM

mobile experiment was referring to jail

जेल के सैल ब्लाक में मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हवालाती की गतिविधि को देख ड्यूटी कर रहे वार्डन द्वारा मोबाइल...

लुधियाना(स्याल): जेल के सैल ब्लाक में मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हवालाती की गतिविधि को देख ड्यूटी कर रहे वार्डन द्वारा मोबाइल पकडऩे पर उक्त हवालाती ने मोबाइल बाथरूम में फैंक हाथापाई करने पर उतारू हो गया। सहायक सुपरिडैंट की शिकायत पर मामला पुलिस को भेज दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जेल के सुपरिडैंट राजीव कुमार अरोड़ा ने बताया कि हवालाती गुरमीत सिंह उर्फ मिक्की पर थाना बस्ती जोधेवाल में धारा 436,457,427,34 आई.पी.सी के अंर्तगत मामला दर्ज होने के चलते जेल में बंद है। 

उक्त हवालाती से कुछ दिन पहले एक मोबाइल पकड़े जाने पर जेल मैनुयल के अनुसार सैल ब्लाक में बंद कर दिया गया। आज प्रात: 8.30 बजे के लगभग ड्यूटी कर रहे वार्डन अमनदीप सिंह ने सैल ब्लाक में मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे उक्त हवालाती से मोबाइल पकडऩे पर उसने मोबाइल को बाथरूम में फैंक कर पानी छोड़ दिया और हाथापाई करने लग पड़ा। घटना की जानकारी जेल अधिकारी को देने पर सहायक सुपरिडैंट कर्मवीर सिंह की शिकायत पर मामला पुलिस को भेज दिया गया।

सूत्र बताते हैं कि उक्त हवालाती के पास कुछ दिन के भीतर दूसरा मोबाइल सैल ब्लाक में किस स्थिति में पहुंचा इसकी भी जेल अधिकारी जांच कर रहे हैं। पुष्टि होने पर गाज सैल ब्लाक के ड्यूटी करने वाले जिम्मेवार अधिकारी पर भी गिर सकती है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!