बढ़ गए दूध के दाम, 1 अप्रैल से होंगे नए Rate लागू

Edited By Vatika,Updated: 30 Mar, 2026 04:56 PM

milk prices rise new rates to take effect from april 1st

महंगाई की मार के बीच अब आम लोगों को दूध के लिए भी ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे।

जालंधर: महंगाई की मार के बीच अब आम लोगों को दूध के लिए भी ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। खालसा डेयरी वेलफेयर सोसाइटी ने जामशेर डेयरी कॉम्प्लेक्स में हुई बैठक के बाद 1 अप्रैल से दूध के दाम 5 रुपए प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला लिया है।

डेयरी संचालकों का कहना है कि पिछले साल आई बाढ़ के कारण पशुओं के चारे को भारी नुकसान हुआ, जिससे लागत में बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा पशुओं की कीमतों में भी बड़ा उछाल आया है, भैंस, जो पहले करीब 1 लाख रुपये में मिलती थी, अब उसके दाम दोगुने हो गए हैं, जबकि गाय की कीमत 40 हजार से बढ़कर लगभग 90 हजार रुपए तक पहुंच गई है। सोसायटी के प्रधान बलविंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में डेयरी मालिकों ने बताया कि पशुओं की खल, बिनौला, तूड़ी और दलीया के रेट भी काफी बढ़ गए हैं, जिससे पुराने रेट पर दूध बेचना मुश्किल हो गया था।

नए रेट इस प्रकार हैं:

  • गाय का दूध: 65 रुपए से बढ़कर 70 रुपए प्रति लीटर
  • भैंस का दूध: 70 रुपए से बढ़कर 75 रुपए प्रति लीटर
  • फैट रेट: 9.50 रुपए से बढ़कर 10.50 रुपए

डेयरी संचालकों का कहना है कि बढ़ती लागत को देखते हुए यह फैसला लेना जरूरी हो गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!