तेज आंधी के कारण झुग्गी पर दीवार गिरने से प्रवासी मजदूर की मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 05 Jul, 2020 09:39 AM

migrant laborer died after wall collapses due to strong storm

गत रात आई तेज आंधी के कारण झुग्गी पर दीवार गिरने से प्रवासी मजदूर की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक तेज आंधी........

तलवंडी भाई(गुलाटी): गत रात आई तेज आंधी के कारण झुग्गी पर दीवार गिरने से प्रवासी मजदूर की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक तेज आंधी चलने के कारण रेलवे स्टेशन के सामने एक झुग्गी पर अचानक दीवार गिर गई, जिस दौरान झुग्गी अंदर मौजूद 30 वर्षीय बंटी बुरी तरह घायल हो गया।

बंटी को तुरंत इलाज के लिए फरीदकोट के श्री गुरु गोबिन्द सिंह मैडीकल कालेज ले जाया गया लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक अपने अपने पीछे एक पत्नी और 3 छोटे बच्चों को छोड़ गया। इसके इलावा इलाके में आई तेज आंधी ने लोगों का भारी नुकसान किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!