Edited By Kalash,Updated: 07 Feb, 2023 01:16 PM

लुधियाना में एक फाइनेंसर और उसके साथियों ने जुर्म की हदें पार कर दी
लुधियाना (विपन): लुधियाना में एक फाइनेंसर और उसके साथियों ने जुर्म की हदें पार कर दी। उन्होंने पहले अपने कर्मचारी को बुरी तरह पीट कर अधमरा कर दिया। इसके बाद उसकी नाजुक हालत के चलते दोराहा के अस्पताल ले गए। यहां आरोपी को स्ट्रेचर पर लिटा कर फाइनेंसर सहित बाकी व्यक्ति फरार हो गए। यह सारी घटना अस्पताल में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गई।
मृतक की पहचान लुधियाना के शिंगार सिनेमा रोड के रहने राजन (48) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने फाइनेंसर जगजीत सिंह टोनी व उसके 3 साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

इस बारे में डी.एस.पी. हरसिमरत सिंह ने कहा कि कुछ व्यक्ति अस्पताल के बाहर ही एक व्यक्ति को घायल हालत में छोड़ गए थे। इसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने कथित आरोपियों की शिनाख्त कर ली है। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here