Ludhiana : शहर के इन इलाकों में ग्लाडा की बड़ी कार्रवाई,  चार अवैध कालोनियों को गिराया

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Nov, 2025 08:12 PM

ludhiana major action by glada in these areas of the city

साहनेवाल इलाके में ग्लाडा की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि गलाडा के रेगुलेटरी विंग ने अवैध और गैर-कानूनी तरीके से बनाई जा रही कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। गलाडा ने गांव नंदपुर और जंडियाली में चार अवैध कॉलोनियों की...

साहनेवाल (जगरूप)  :  साहनेवाल इलाके में ग्लाडा की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि गलाडा के रेगुलेटरी विंग ने अवैध और गैर-कानूनी तरीके से बनाई जा रही कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। गलाडा ने गांव नंदपुर और जंडियाली में चार अवैध कॉलोनियों की सड़कें तोड़ी और गैर-कानूनी निमार्ण और स्ट्रक्चर को गिरा दिया। कॉलोनियां काटने वाले डेवलपर्स ने नोटिस के बावजूद गैर-कानूनी निमार्ण का कार्य नहीं रोका, जिसके बाद एक विशेष टीम ने कॉलोनियों को गिराने का अभियान चलाया, जो बिना किसी विरोध के पूरा हुआ। गलाडा ने लुधियाना जिले में अवैध कॉलोनियों के डेवलपर्स के खिलाफ एफ.आइ.आर. दर्ज करने की भी सिफारिश की है। 

एक प्रवक्ता ने बताया कि अवैध कॉलोनियों पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए अवैध और गैर योजनाबद्व विकास पर ज़ीरो सहनशीलता अपनाई जा रही है, उन लोगों के खिलाफ सजा योग्य कार्यवाही करने के लिए भी एक विशेष अभियान शुरू किया गया है जो इन अवैध कॉलोनियों में सस्ते प्लॉट देने के नाम पर भोले-भाले लोगों को लूट रहे है, जिनके पास कानूनी मंज़ूरी और सरकारी नियमों की पालनी की कमी थी। मुख्य प्रशासक संदीप कुमार ने आम लोगों से अपील की है कि वे अवैध कॉलोनियों में प्रॉपर्टी, प्लॉट, इमारत न खरीदें, क्योंकि गलाडा पानी की सप्लाई, सीवरेज, बिजली कनेक्शन आदि जैसी कोई सुविधा प्रदान नहीं करेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!