Pics: लुधियाना-जालंधर हाईवे पर 3 दोस्तों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, मंजर देख दहल गया हर कोई

Edited By Vatika,Updated: 13 Mar, 2021 12:29 PM

ludhiana accident 3 died

लुधियाना जालंधर हाईवे स्थित हार्ड इज वर्ल्ड के सामने कार सवार 3 दोस्तों की मौत हो गई।

लुधियाना (महेश):  लुधियाना जालंधर हाईवे स्थित हार्ड इज वर्ल्ड के सामने कार सवार 3 दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान संजीव कुमार (35), अरुण कुमार (22) किशन (22) लुधियाना छोटी हेबावाल ऋषि नगर के रूप में हुई है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार 3 दोस्त मारूती कार सवार जालंधर की तरफ आ रहे थे। बताया जा रहा है कि कार सवार संजीव  अपनी सास का हाल पूछने के लिए जालंधर दोस्तों संग आ रहा था। पीछे दूसरी गाड़ी में उसका भाई अजय 4 लोगों के साथ आ रहा था। इसी बीच जब संजीव की कार हार्ड इज वर्ल्ड के सामने पहुंची तो उनकी कार का पैट्रोल खत्म हो गया, जिसके बाद तीनों कार को धक्का लगा रहे थे कि पीछे से आ रहे ट्राले ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही तीनों ने दम तोड़ दिया। 

PunjabKesari

वहीं पीछे दूसरी कार में सवार मृतक के भाई ने बताया कि एक ट्राला तेज रफ्तार से उनके पास से गुजरा रहा था। जैसे ही उनकी गाड़ी हाईवे पर पहुंची तो देखा तीनों हाईवे पर गार्डर में फंसे हुए थे, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी ।

PunjabKesari

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!