लोडेड RPG बरामद होने का मामला, बम डिस्पोजल टीम कर रही ग्रेनेड डिफ्यूज

Edited By Kalash,Updated: 28 Dec, 2022 01:33 PM

loaded rpg recovered bomb disposal team defusing grenade

गत दिन तरनतारन के गांव से लोडेड आर.पी.जी. को लेकर बड़ी खबर सामने आई है

तरनतारन : गत दिन तरनतारन के गांव से लोडेड आर.पी.जी. को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस ग्रेनेड को डिफ्यूज करने में बम निरोधक टीम जुटी हुई है। इसे तरनतारन के गांव कीड़ियां में डिफ्यूज किया जा रहा है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस भी मौजूद है। 

आपको बता दें कि गत दिन पुलिस ने एक लोडेड आर.पी.जी. बरामद किया था। हैरानी की बात यह है थी कि इस आर.पी.जी का इस्तेमाल कहां पर होना था इस बारे जानकारी नहीं है। लेकिन पुलिस ने एक बड़ी घटना होने से पहले ही साजिश को नाकाम कर दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आतंकवादी यादविंदर सिंह सब मॉड्यूल को चला रहा था और अब तक 3 आर.पी.जी. बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस ने कैनेडा में बैठे लंडा के इस मड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस बारे पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव ने ट्वीट कर सारी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि कनाडा स्थित आतंकवादी लंडा के निर्देश पर फिलीपींस स्थित यदविंदर सिंह द्वारा संचालित सब मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!