बग्गा की गिरफ्तारी पर कुमार विश्वास का CM मान पर बड़ा हमला, किया धमाकेदार Tweet

Edited By Vatika,Updated: 06 May, 2022 02:09 PM

kumar vishavas tweet on bhagwant mann

दिल्ली भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर कुमार विश्वास ने पंजाब के मुख्यमंत्री

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर कुमार विश्वास ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाने पर लिया है। सोशल मीडिया ट्वीटर के जरिए कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए मान को पंजाब के लोगों के टैक्स से हासिल पैसे का गलत इस्तेमाल नहीं करने की नसीहत दी है। 

 

कुमार विश्वास ने ट्वीट कर लिखा, ''प्रिय छोटे भाई ख़ुद्दार पंजाब ने 300साल में, दिल्ली के किसी असुरक्षित तानाशाह को अपनी ताक़त से कभी नहीं खेलने दिया. पंजाब ने तुम्हारी पगड़ी को ताज सौंपा है किसी बौने दुर्योधन को नहीं... पंजाब के लोगों के टैक्स के पैसों व उनकी पुलिस का अपमान मत करो... पगड़ी सम्भाल जट्टा.'

बता दें कि शुक्रवार सुबह भाजपा नेता तेजिन्दर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बग्गा को उसके दिल्ली वाले घर में से गिरफ्तार किया गया है। इस मौके पर पंजाब पुलिस के 50 के करीब जवान मौजूद थे। मिली जानकारी अनुसार मोहाली पुलिस की तरफ से उसके खिलाफ साइबर सैल में केस दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि बग्गा को 5 बार नोटिस भेजा गया परंतु वह पेश नहीं हुए। भाजपा नेताओं ने बग्गा की गिरफ्तारी का विरोध किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!